आगरा के कैलाश मंदिर और रामलीला मैदान में दीपदान करते लोग
- फोटो : अमर उजाला
अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दौरान पूरी ताजनगरी आगरा रामलहर में इस कदर सराबोर हो गई कि इसके आगे शीतलहर भी बेअसर दिखाई देने लगी। भोर से ही मंदिरों में घंटे-घड़ियाल बजने लगे। मंदिरों को भगवा गुब्बारों व रंग-बिरंगे फूलों से सजाया गया। धार्मिक आयोजनों के दौरान जय श्रीराम के जयकारे गुंजायमान रहे। राममय हुए शहर के सभी मंदिर हजारों दीयों की रोशनी में जगमगा रहे थे।
प्राचीन श्री कैलाश मंदिर में सुबह से ही भजन गूंजने लगे। शाम को झिलमिल दीयों से मंदिर जगमगा उठा। कार्यक्रम में संघ प्रचारक डॉ. हरीश रौतेला, मध्य विभाग प्रचारक आनंद, कीर्ति, संतोष शर्मा, महंत निर्मल गिरि, सांसद राजकुमार चाहर, विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, संजीव चतुर्वेदी भी रहे।
रावतपाड़ा स्थित मनकामेश्वर मंदिर में सुबह से भक्तों की भीड़ रही। श्रीराम के साथ भोले बाबा के जयकारों से मंदिर प्रांगण गूंजता रहा। शाम को दीपोत्सव मनाया गया। मठ प्रशासक हरिहर पुरी ने बताया कि आतिशबाजी के साथ दिवाली मनाई गई।
जीवनी मंडी स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर को रंग-बिरंगे फूलों से सजाया गया। खाटू नरेश के दर्शन के साथ रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा का कार्यक्रम भी हुआ। शाम को मंदिर की सीढि़यों से लेकर मंदिर प्रांगण दीयों की झिलमिल रोशनी में नहा उठा।
Ram Mandir: आगरा में रामलहर के आगे... बेअसर दिखी शीतलहर
- फोटो : अमर उजाला
सिकंदरा स्थित दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर पर अखंड रामायण पाठ के बाद हवन पूजन किया गया। शाम को आकर्षण झालरों से मंदिर को सजाया गया। कार्यक्रम में महेंद्र शर्मा, छोटंकी महराज, रमेश चंद शर्मा, बबलू यादव, पवन सिंह भी रहे।
पोला भाई ग्रुप की ओर से पालीवाल पार्क वाले बाबा मंदिर पर भव्य शृंगार किया गया। मंदिर पर महंत आचार्य सचिन दीक्षित, आशू जैन, पोला, पप्पू, अरविंद उपाध्याय, राजा शर्मा, डॉ. केसर सिंह आदि उपस्थित रहे।
विजय नगर कालोनी स्थित सीताराम मंदिर में फूल बंगला, सुंदरकांड पाठ व दीपदान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आचार्य राजेश शुक्ला, नेमीचंद माहेश्वरी, नीरज अग्रवाल, मोहित, श्याम सुंदर माहेश्वरी आदि उपस्थित रहे।