फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: गिरिराज जी की परिक्रमा करने आए श्रद्धालुओं का टेंपो पलटा, एक की मौत

Sun, 14 Nov 2021 02:07 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा

सार

देवोत्थान एकादशी पर गिरिराज जी की परिक्रमा करने आए श्रद्धालुओं का टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में दिल्ली निवासी एक श्रद्धालु की मौत हो गई। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के गोवर्धन क्षेत्र में रविवार को गिरिराज जी की परिक्रमा करने आए इस्कॉन अनुयायियों का टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में एक श्रद्धालु की मौत हो गई, जबकि तीन श्रद्धालु घायल हो गए। पुलिस ने पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। 
विज्ञापन


घटनाक्रम के अनुसार रविवार की सुबह राधाकुंड छोटी परिक्रमा की ओर से टेंपो में सवार होकर श्रद्धालु आ रहे थे कि अचानक बंदर सामने आने के कारण टेम्पो अनियंत्रित होकर पलट गया। टेम्पो पलटते ही उसमें बैठी सवारियों में चीख-पुकार मच गई। 

हादसे में केवलकृष्ण शर्मा (64) पुत्र बिल्की राम निवासी द्वारिकापुरी दिल्ली की मौत हो गई। राधाकुंड चौकी प्रभारी राधाकुंड शिववीर सिंह ने बताया कि मृतक का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। टेंपो चालक को हिरासत में ले लिया है। 
विज्ञापन


इस्कॉन अनुयायी विनोद सिंह ने बताया कि घटना में एक श्रद्धालु की मौत व तीन श्रद्धालु घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में उपचार के लिए भेजा है। टेंपो में सवार सभी लोग धार्मिक भावना लेकर परिक्रमा और दर्शन करने के लिए गोवर्धन आए थे। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें