गंदगी के कारण परिक्रमार्थी श्रद्धालुओं की भावनाएं आहत हो रही हैं। हल्की बारिश के बाद ही आन्यौर परिक्रमा में गिरवर निकुंज और मुकुंद विनोद गार्डन के सामने जल निकासी न होने से पानी भर गया है। इसके अलावा सौंख रोड, परिक्रमा मार्ग को जोड़ने वाली कृष्ण विहार कॉलोनी, बड़ा बाजार आदि जगह पानी भर गया। परिक्रमा मार्ग के किनारे बने नालों की सफाई न होने से गंदे पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। कई-कई दिन तक पानी भरा होने से परिक्रमार्थी श्रद्धालुओं का परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।