फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: दंडवती परिक्रमा कर रहे श्रद्धालु की अचानक बिगड़ गई तबियत, मौत

Tue, 03 May 2022 08:59 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

राधाकुंड कस्बे में मंगलवार को दंडवती परिक्रमा कर रहे श्रद्धालु की तबियत अचानक बिगड़ गई। कुछ ही देर में श्रद्धालु की सांसें थम गईं। ये देख साथ आए परिजनों में चीखपुकार मच गई।  
 
 
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के राधाकुंड कस्बे में मंगलवार को दर्दनाक घटना हुई। परिजनों के साथ राधारानी के दर्शन करने आए श्रद्धालु की मंगलवार की सुबह दंडवती परिक्रमा लगाते समय तबियत खराब हो गई। कुछ देर बाद ही उसकी मौत हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने पंचनामा भर कर शव परिजनों को सौंप दिया।

विज्ञापन


हरियाणा के पानीपत  के रहने वाले जोगेंद्र कुमार शर्मा पुत्र धर्म चंद शर्मा अपनी पत्नी स्वदेश के साथ राधा रानी की दंडवती परिक्रमा कर रहे थे। पत्नी दंडवती परिक्रमा करते समय जोगेंद्र कुमार शर्मा से आगे निकल गई और अपनी दंडवती परिक्रमा पूर्ण कर राधा रानी परिक्रमा के लिए आ गई। वहीं कुंडेश्वर महादेव के निकट दंडवती परिक्रमा करते समय जोगेंद्र कुमार शर्मा की अचानक तबियत बिगड़ गई।

स्थानीय लोगों द्वारा राधा कुंड पुलिस को सूचना दी गई। कुछ ही देर में जोगेंद्र कुमार शर्मा की मौत हो गई। मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी राघवेंद्र सिंह द्वारा मृतक के परिजनों को तलाश कर मामले की जानकारी दी। सूचना पर मृतक के परिजन मौके पर पहुंच गए। जोगेंद्र कुमार शर्मा के शव को देख परिजनों में चीख पुकार मच गई। पुलिस ने पंचनामा भर कर शव परिजनों को सौंप दिया। बताया गया है कि जोगेंद्र कुमार शर्मा हरियाणा के  सरकारी विभाग में नौकरी करते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें