फेसबुक लाइव में देवकीनंदन ठाकुर।
- फोटो : अमर उजाला
मथुरा वृंदावन में एससी-एसटी एक्ट संशोधन के बिना जांच के गिरफ्तारी के विरोध में सवर्ण समाज की आवाज उठा रहे पंडित देवकीनंदन ठाकुरजी महाराज ने आगामी रणनीति को लेकर सोशल मीडिया के जरिए लोगों से सुझाव मांगे हैं।
सोमवार को अमेरिका से फेसबुक लाइव के माध्यम से पंडित देवकीनंदन ठाकुर ने कहा कि सरकार सवर्ण समाज की एससी-एसटी एक्ट संशोधन विरोधी आवाज को दबा रही है। उन्होंने समयावधि पूर्ण होने पर भी सवर्ण समाज की मांग न मानने पर अखंड भारत मिशन की आगामी रणनीति और
राजनीति को लेकर अपने अनुयायियों और सर्वसमाज से राय व्यक्त करने को कहा है। अखंड भारत मिशन के सचिव विजय शर्मा ने बताया कि बड़ी संख्या में लोग और संगठन संपर्क कर रहे हैं। 2 अक्टूबर को गांधी जयंती पर इस पर बड़ा फैसला लिया जा सकता है। फेसबुक लाइव के माध्यम से ही यह घोषणा की जाएगी ।