फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: होटल के कमरे में छात्रा ने खाया जहर, युवक ने काट ली खुद की गर्दन

Mon, 01 Oct 2018 05:28 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
होटल के कमरे में जांच पड़ताल करती टीम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आगरा के एक होटल में छात्रा और युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। दोनों ने आत्महत्या की है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं लग सका है। मौके पर पुलिस पहुंच चुकी है और जांच-पड़ताल कर रही है। सिकंदरा के एक होटल के कमरे में सोमवार दोपहर को एक लड़की और एक युवक का शव मिला। लड़की की पहचान 11वीं की छात्रा के रूप में हुई।

विज्ञापन


छात्रा के पिता एक फैक्ट्री में एचआर मैनेजर हैं। उनका परिवार वर्तमान में सिकंदरा थाना क्षेत्र में रह रहा है। वे मूलरूप से इंदौर के रहने वाले हैं। वहीं मृतक युवक की पहचान गुड़गांव निवासी अमित के रूप में की गई। अमित मूलरूप से कन्नौज का रहना वाला है।

बताया जा रहा है कि सिकंदरा स्थित निजी होटल में अमित रुका हुआ था। छात्रा सुबह अपने स्कूल के लिए घर से निकली। दोपहर में दोनों के शव होटल के कमरे में मिले। छात्रा ने सल्फास खाकर आत्महत्या की। वहीं अमित ने अपने हाथ और गर्दन की नश काटकर जान दे दी।
विज्ञापन


दोनों के शवों की सूचना मिलने के बाद होटल कर्मियों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस आत्हत्या के कारणों की तलाश कर रही है। आसपास के लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें