फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: देवेंद्र खेरागढ़ लेखपाल संघ के अध्यक्ष, दीपक बने सचिव

विज्ञापन
फोटो 4खेरागढ़ लेखपाल संघ के अध्यक्ष चुने गए देवेंद्र सिंहसचिव पद पर विजेता रहे दीपक शर्मा
विज्ञापन
खेरागढ़। तहसील सभागार में बुधवार को लेखपाल संघ खेरागढ़ के कुल सात पदों पर चुनाव संपन्न हुआ।जिसमें लेखपाल देवेंद्र सिंह अध्यक्ष और दीपक शर्मा सचिव पद पर चुने गए। वहीं अन्य पांच निर्विरोध चुन लिए गए।
विज्ञापन

समर्थकों ने विजेता पदाधिकारियों बधाई देते हुए फूल मालाएं और साफा बांध कर जोरदार स्वागत कर मिष्ठान वितरित किया। चुनाव अधिकारी जितेंद्र चौधरी और धीरेंद्र कुमार ने बताया अध्यक्ष सहित कुल सात पदों पर चुनाव कराया गया। अध्यक्ष पद पर पुष्पेंद्र कुमार एवं देवेंद्र सिंह के मध्य जोरदार मुकाबला हुआ। देवेंद्र को 24 मत और पुष्पेंद्र कुमार को 22 मत मिले। 2 मत से देवेंद्र विजयी रहे। सचिव पद पर दीपक शर्मा को 32 और प्रतिद्वंदी मोहर सिंह को 14 मत ही मिल सके। वहीं अन्य पांच पदों पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष उमाशंकर परमार, कनिष्ठ उपाध्यक्ष प्रदीप, उपमंत्री संदीप कटारा, कोषाध्यक्ष अजय कुमार, ऑडिटर आशिया बानो को सर्वसम्मति से निर्विरोध चुन लिया गया। इस दौरान पूर्व अध्यक्ष महेश यादव, मधुरेश तिवारी, कौशल कुमार, सुधीर राजपूत, कप्तान सिंह आदि लेखपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें