फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में शिक्षक संग दो घायल

विज्ञापन
आमने-सामने की भिड़ंत में दो बाइक सवार घायल
विज्ञापन
पिनाहट। ब्लॉक क्षेत्र के गांव पडुआपुरा के पास बुधवार दोपहर दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में एक शिक्षक संग दूसरी बाइक पर सवार युवक भी गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

फतेहाबाद निवासी रज्जुद्दीन बुधवार दोपहर पिनाहट ब्लॉक क्षेत्र के गांव पापरी नागर स्थित प्राथमिक विद्यालय से बच्चों को पढ़ाकर बाइक से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान पडुआपुरा गांव के पास सामने से तेज रफ्तार में आ रहे अवनीश निवासी फरेयांपुरा थाना राजाखेड़ा की बाइक से उनकी आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर घायल हो गए। घटना के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिनाहट में भर्ती कराया।
इंसेट
आलू भरे ट्राॅला की टक्कर से बाइक सवार गंभीर घायल

फतेहाबाद। थाना डौकी क्षेत्र में आगरा फतेहाबाद मार्ग पर मंगलवार की रात आलू से भरे अज्ञात ट्रैक्टर ट्राॅला ने बाइक सवार में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

मंगलवार की रात बाइक सवार अफसर खान निवासी गुढ़ा विसारना से धमौटा की तरफ जा रहा था। तभी तेज रफ्तार आलू भरे ट्रैक्टर ट्राॅला ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची डौकी पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।

आमने-सामने की भिड़ंत में दो बाइक सवार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें