फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रो पुअर टूरिज्म: आगरा-मथुरा की जगह अब सारनाथ और कुशीनगर में होंगे विकास कार्य

Sat, 31 Oct 2020 11:38 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा-आगरा/लखनऊ
विज्ञापन
ताजमहल के पास शाहजहां पार्क - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आगरा और मथुरा के लिए प्रस्तावित 167 करोड़ रुपये के विकास कार्यों को अब सारनाथ एवं कुशीनगर में कराया जाएगा। सारनाथ में कराए जाने वाले कार्यों के लिए वाराणसी विकास प्राधिकरण और कुशीनगर के लिए गोरखपुर विकास प्राधिकरण को कार्यदायी संस्था नामित किया गया है।

विज्ञापन


यह निर्णय शुक्रवार को हुई कैबिनेट की बैठक में लिया गया। आगरा में प्रो पुअर टूरिज्म योजना के तहत शाहजहां गार्डन में पाथवे के निर्माण और सुंदरीकरण का काम किया गया है। ताजमहल के पास कच्छपुरा गांव में विकास कार्य कराए गए। आगरा किला में लाइट एंड साउंड शो के लिए तीन करोड़ रुपये बजट का प्रस्ताव पर्यटन विभाग ने तैयार किया था। इसे विश्व बैंक ने मंजूरी नहीं दी थी।


यह भी पढ़ें- बागपत का महाभारतकालीन सिनौली गांव एएसआई ने किया संरक्षित, उत्खनन में मिले शाही ताबूत, रथ और शस्त्र
विज्ञापन


लखनऊ में शुक्रवार को आयोजित प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक में प्रो-पुअर पर्यटन विकास परियोजना के सुचारु संचालन एवं क्रियान्वयन का प्रस्ताव मंजूर किया गया। मंत्रिपरिषद ने परियोजना में अग्रेत्तर संशोधन के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अधिकृत किया है।

विज्ञापन

पर्यटन विकास के माध्यम से प्रदेश के पर्यटन स्थलों पर स्थानीय लोगों को रोजगार उपलब्ध कराकर उनकी आर्थिक उन्नति के लिए विश्व बैंक की सहायता से ‘उत्तर प्रदेश प्रो-पुअर पर्यटन विकास परियोजना’ संचालित की जाएगी। 

यह भी पढ़ें- एक देश-एक विधान के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलेंगे मेयर, महापौर परिषद की बैठक में लिया निर्णय

प्रदेश सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि प्रो-पुअर पर्यटन विकास परियोजना 57.14 मिलियन यूएस डॉलर (371.43 करोड़ रुपये) से संचालित की जाएगी। जिसमें 70 प्रतिशत विश्व बैंक और 30 प्रतिशत राज्य सरकार की ओर से वहन किया जाएगा।

अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें