फोटो 35 भाजपा के जिला कार्यालय में पदयात्रा की जानकारी देती जिला अध्यक्ष ममता राजपूत
- फोटो : भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा के अंतर्गत अंतरमहाविद्यालय महिला बैडमिंटन ट्रायल प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ी। संवाद।
मैनपुरी। युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय, माय भारत के माध्यम से विकसित भारत पदयात्राएं आयोजित कर रहा है। इसके तहत भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से जिले की सभी विधानसभाओं में यूनिटी मार्च निकाला जाएगा।
विज्ञापन
बुधवार को भाजपा कार्यालय पर जिला अध्यक्ष ममता राजपूत ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद में पदयात्राओं की शुरुआत 14 नवंबर को भोगांव विधानसभा से होगी। इसके बाद 15 नवंबर को मैनपुरी विधानसभा, 17 को करहल और 20 को किशनी में यात्रा निकाली जाएंगी। मैनपुरी में मंत्री जयवीर सिंह, भोगांव में संतोष सिंह क्षेत्रीय प्रभारी, करहल सुभाष यदुवंशी प्रदेश महामंत्री, किशनी में विजय शिवहरे यात्रा में शामिल होंगे।