आए दिन करता है छेड़खानी
महिला का आरोप है कि चचेरा देवर महेन्द्र सिंह आए दिन छेडछाड़ कर दुष्कर्म करने का प्रयास करता है। बोलता है कि 'तू मेरी पत्नी बनकर मेरे साथ रहेगी।' उसकी बातों को न मानने पर पिटाई भी कर चुका है। इस तरह का उत्पीड़न करीब एक वर्ष से किया जा रहा है। अब तो महेन्द्र ने हदें पार कर दी हैं। वो कहता है कि 'अपने पति को जहर देकर मार दे या फिर हत्या करवा दे। इसके बाद तू मेरी पत्नी बनकर रहना। मैं अपने हिस्से की पूरी जमीन तेरे नाम कर दूंगा।'
ये भी पढ़ें - अंजलि हत्याकांड: 12वीं पास प्रखर ने फिल्म 'दृश्यम' देखकर बनाया था पुलिस से बचने का प्लान, कर बैठा ये गलती