फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मदर डेयरी के दूध में मिला डिटरजेंट

Tue, 16 Jun 2015 02:30 AM IST
ब्यूूराे, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
नूडल्स, एनर्जी ड्रिंक, डिब्बा बंद खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता पर सवाल उठने से देश में हड़कंप मचा हुआ है। अब नामचीन कंपनियों के पैक्ड मिल्क में मिलावट पाई जा रही है। एफडीए के कराए परीक्षण में मदर डेयरी और अमूल दूध के सैंपल फेल पाए गए हैं। मदर डेयरी के एक सैंपल में तो डिटरजेंट की मिलावट पाई गई है।
विज्ञापन

अभिहीत अधिकारी रामनरेश यादव ने बताया कि नवंबर 2014 में बाह क्षेत्र में मदर डेयरी के कलेक्शन सेंटर से दूध के दो सैंपल लिए गए थे। इन नमूनों को जांच के लिए लखनऊ की लैब में भेजा गया। परीक्षण में लैब ने दोनों ही नमूनों को अधोमानक घोषित किया। मदर डेयरी प्रबंधन ने लखनऊ की लैब को चुनौती देते हुए कोलकाता लैब से जांच कराने की मांग की है। उनकी मांग पर दूध की जांच कोलकाता लैब में कराई गई तो लैब ने परीक्षण में पाया कि दूध का एक सैंपल अधोमानक था और दूसरे में डिटरजेंट की मिलावट थी। स्वास्थ्य के लिए खतरनाक है। इसी तरह अमूल दूध का एक सैंपल भी 2014 में लिया गया था। इस सैंपल की जांच लखनऊ की लैब में कराई गई थी। सैंपल फेल हो गया। अमूल का पैकेट बंद दूध अधोमानक पाया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें