फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: एडीए में एक क्लिक पर मिलेगा संपत्तियों का ब्योरा, 25 जनवरी से शुरू होगी ये व्यवस्था

Tue, 02 Jan 2024 12:01 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा विकास प्राधिकरण में नए साल पर नई शुरुआत होने जा रही है। अब एक क्लिक पर संपत्तियों का ब्योरा मिल सकेगा। 25 जनवरी से इंटिग्रेटेड प्रॉपर्टी मैनेजमेंट सिस्टम लागू होगा।
 
विज्ञापन
आगरा विकास प्राधिकरण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा विकास प्राधिकरण (एडीए) में नए वर्ष में इंटिग्रेटेड प्रॉपर्टी मैनेजमेंट सिस्टम (आईपीएमएस) की नई सुविधा शुरू होने जा रही है। जिसमें 10 से अधिक परियोजनाओं में सभी प्रकार की संपत्तियों का ब्योरा एक क्लिक पर मिलेगा। किस योजना में कितने भूखंड व भवन हैं। कितने आवंटित, कितने रिक्त हैं। उनका आकार, जीपीएस लोकेशन व अन्य जानकारियां ऑनलाइन होंगी।
विज्ञापन


आईपीएमएस पर डेटा फीडिंग शुरू हो गई है। 25 जनवरी से नई व्यवस्था लागू हो जाएगी। जिसके बाद लोगों को किसी भी संपत्ति की जानकारी के लिए एडीए दफ्तर जाने और फाइलों को खंगालने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

संपत्ति व अन्य विभागों के अधिकारी मनमानी नहीं कर सकेंगे। फाइलों को दबा कर नहीं रख सकेंगे। संपत्तियों के सभी कार्य पेपरलेस होंगे। एडीए उपाध्यक्ष चर्चित गौड़ ने बताया कि शास्त्रीपुरम, कालिंदी विहार, ताजनगरी, जवाहरपुर, ट्रांसपोर्ट नगर, शहीद नगर सहित सभी 10 योजनाएं आईपीएमएस से लिंक होंगी। उन्होंने बताया कि संपत्तियों के आवंटन और जमा धनराशि का पता आसानी से चल सकेगा। यह एक नई तरह का प्रयोग है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -   UP: पत्नी की हत्या फिर इंजीनियर मेट्रो के आगे कूद गया...खुशहाल परिवार के अंत की वजह बना नशा; उजड़ गए दो परिवार
विज्ञापन



पहली बार बनाई वार्षिक कार्य योजना
वर्ष 2024 के लिए पहली बार एडीए ने वार्षिक कार्य योजना बनाई है। जिसे में महीने के हिसाब से होने वाले कार्यों की समय सीमा तय की गई है। जिले में ऐसा करने वाला एडीए पहला विभाग है। स्काई डायनिंग से कार्यों की शुरुआत होगी। हॉट एयर बैलून, गो कार्टिंग, थीम पर सुभाष पार्क का सौंद्रर्यीकरण, शहीद स्मारक में लाइट एंड साउंड शो, ककुआ में टाउनशिप, फतेहपुर सीकरी में फसाड लाइटिंग व साउंड शो, जोनल पार्क में गीता गोविंद वाटिका, शाहजहां गार्डन में सांस्कृतिक वन, कुठावली में इंडस्ट्रियल क्लस्टर, यमुना के घाटों का सुंदरीकरण व कन्वेंशन सेंटर 2024 की कार्य योजना में शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें