फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: खेलो इंडिया सेंटर होने के बाद भी नहीं उभर पा रही खेल प्रतिभाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। सरकार की महत्वाकांक्षी खेलो इंडिया योजना के तहत आगरा में सेंटर स्थापित होने के बावजूद खेल प्रतिभाओं को अपेक्षित मंच नहीं मिल पा रहा है। संसाधन और कोचिंग व्यवस्था होने के बाद भी कम पंजीकरण जागरूकता की कमी योजना की जमीनी हकीकत उजागर कर रही हैं।
विज्ञापन


आगरा में टेबल टेनिस के लिए खेलो इंडिया सेंटर को स्थापित हुए चौथा वर्ष चल रहा है। अब तक मात्र तीन खिलाड़ी केशव खंडेलवाल, अंकीशा मिश्रा और इनाया ही नेशनल स्तर तक पहुंच सकी हैं। योजना के तहत 18 वर्ष से कम आयु के खिलाड़ियों का पंजीकरण किया जाता है। विभागीय आंकड़ों के अनुसार अप्रैल तक केवल 3 खिलाड़ियों का ही पंजीकरण हुआ है, जबकि 30 खिलाड़ियों का पंजीकरण अनिवार्य है। कोच 30 पंजीकरण होने का दावा कर रहे हैं, लेकिन जमीनी हकीकत इससे अलग है।


क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी संजय शर्मा ने पंजीकरण बढ़ाने के लिए शिक्षा विभाग से भी संपर्क किया है, लेकिन एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेलो इंडिया सेंटर से संबंधित कोई होर्डिंग या सूचना उपलब्ध नहीं है, जिससे खिलाड़ियों को जानकारी ही नहीं मिल पा रही। चयन से पहले 200 रुपये फीस के साथ ट्रायल प्रक्रिया होती है। खिलाड़ियों को ट्रैक सूट, स्पोर्ट्स शूज, रैकेट, बॉल समेत अन्य सुविधाएं दी जाती हैं और अप्रैल से सितंबर तक सुबह 5:30 से 7:30 व अक्तूबर से मार्च तक सुबह 6 से 8 व शाम 3 से 6 बजे तक अभ्यास कराया जाता है। विशेषज्ञों का मानना है कि बेहतर कोचिंग, प्रचार-प्रसार और बुनियादी सुविधाओं के अभाव में योजना का उद्देश्य पूरा नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें