फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: महिलाओं के लिए मुफ्त आत्मरक्षा कार्यशाला कल से, 7 से 12 मई तक केके मार्शल आर्ट्स अकादमी में दिया जाएगा प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के लिए एक सराहनीय पहल की जा रही है। मिशन शक्ति से प्रेरित नारी शक्ति आत्मरक्षा कार्यशाला के माध्यम से लड़कियों और महिलाओं को सशक्त बनाया जाएगा। कार्यशाला केके मार्शल आर्ट्स अकादमी, ईदगाह कॉलोनी में होगी।
विज्ञापन

कार्यशाला में प्रतिभागियों को न सिर्फ आत्मरक्षा की तकनीकें सिखाई जाएंगी, बल्कि सुरक्षा जागरूकता, मानसिक मजबूती और आत्मविश्वास बढ़ाने पर भी विशेष जोर दिया जाएगा। यह कार्यशाला 7 से 12 मई तक प्रतिदिन सुबह 7:30 बजे से 8:30 बजे तक आयोजित होगी।
आयोजक किरण कश्यप ने बताया कि महिलाओं के लिए आत्मरक्षा सीखना बेहद जरूरी हो गया है। यह प्रशिक्षण उन्हें हर परिस्थिति में आत्मविश्वास के साथ अपनी सुरक्षा करने में सक्षम बनाएगा। कार्यशाला के लिए इच्छुक प्रतिभागियों के लिए 8899761062 पर कॉल कर पंजीकरण कराना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें