फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संगमरमरी स्मारक की खूबसूरती देख मंत्रमुग्ध हुईं बुल्गारिया की उपप्रधानमंत्री, बोलीं- बेमिसाल है ताज

Fri, 22 Nov 2019 12:32 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
बुल्गारिया की उपप्रधानमंत्री मारियाना निकोलोवा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बुल्गारिया की उपप्रधानमंत्री मारियाना निकोलोवा ने गुरुवार को प्रतिनिधिमंडल के साथ मिसाल-ए-मोहब्बत ताजमहल का दीदार किया। इस दौरान वो संगमरमरी स्मारक की खूबसूरती देख मंत्रमुग्ध हो गईं। उन्होंने कहा कि ताजमहल बेमिसाल है। 
विज्ञापन


बुल्गारिया की उपप्रधानमंत्री प्रतिनिधिमंडल के साथ दोपहर को ताज पहुंचीं। शिल्पग्राम से पूर्वी गेट तक का सफर गोल्फ कार्ट से तय किया। ताज को देखते ही वो उसकी तारीफ में कसीदे गढ़ने लगीं। 

उन्होंने न सिर्फ इसके निर्माण बल्कि इसके इतिहास के बारे में जानकारी हासिल करने में उत्सुकता दिखाई। संरक्षण से जुड़ी जानकारी भी हासिल की। हर रोज हजारों की संख्या में आने वाले पर्यटकों के प्रबंधन को लेकर जानने में रुचि ली। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह बहुत खूबसूरत इमारत है। इसके निर्माण का इतिहास इसे और खूबसूरत बनाता है। प्रतिनिधिमंडल में मंत्रिमंडल के दो अन्य मंत्री भी थे। 23 नवंबर को डब्ल्यूटीओ का 25 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ताजमहल का दीदार करेगा। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें