उपमुख्यमंत्री डा. दिनेश्ा शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
हिंदी पत्रकारिता दिवस पर होटल पीएल पैलेस में आयोजित संगोष्ठी में उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है और वह स्वतंत्र है। बदलाव के इस दौर में पत्रकारों को अपनी सीमा स्वयं तय करनी होगी।
पत्रकारिता के इतिहास पर चर्चा करते हुए डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि भारत पत्रकारिता आदि काल से चल रही है और नैतिक मूल्यों को कायम रखा है।
कहीं माना जाता है कि हिंदी पत्रकारिता का प्रारंभ 1826 हुआ तो ऐसे भी उदाहरण है कि 1780 में कलकत्ता गजेटियर प्रकाशित हुआ था। भारतेंदु हरिश्चंद्र और राजा रायमोहन राय ने पत्रकारिता को सामाजिक जागरूकता माध्यम से बनाया।
उन्होंने कहा कि अंग्रेज तमंचे की बजाय लेखन से अधिक डरते थे। भारत में लाइव टेलीकास्ट की तकनीकी महाभारत काल से है बस उसका रूप अलग था। आज के डब्लूडब्लूडब्लू के जवाब में नारद जी का नारायण..नारायण..नारायण था।