फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजाबाद में जनसुनवाई: उपमुख्यमंत्री ने अफसरों की कार्यशैली पर जताई नाराजगी, कहा- आप लोग सुनते नहीं है क्या ?

Wed, 11 May 2022 02:19 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य बुधवार को फिरोजाबाद पहुंचे। उन्होंने पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में आए फरियादियों की शिकायतें सुनीं। कुछ लोगों के प्रार्थना पत्र लेकर उनके निस्तारण को जल्द से जल्द कराने के निर्देश दिए। जनसुनवाई के दौरान उन्होंने  अफसरों की कार्यशैली पर नाराजगी जताई।  
विज्ञापन
युवती की शिकायत सुनते उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद दौरे पर आए उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बुधवार को पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में लोगों की समस्याएं सुनीं। जनसुनवाई के दौरान उपमुख्यमंत्री अधिकारियों की कार्यशैली से नाराज दिखे। जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार की ओर मुखातिब होते हुए कहा कि एसएसपी कहां है...? तभी एसएसपी आशीष तिवारी करीब पहुंचे तो महिला रेनू देवी के शिकायतीपत्र को दिखाते हुए बोले लगातार शिकायतें आ रहीं हैं आप लोग सुनते नहीं हैं क्या ? 

विज्ञापन


एसएसपी को शिकायतीपत्र देते हुए कहा कि इसे पढ़ो, समझो और जांचकर कार्रवाई करो...। कब्जों की शिकायतों पर भी उपमुख्यमंत्री नाराज दिखे। कब्जे की शिकायत पर बोले यहां एसडीएम कौन है...जवाब मिला शिकोहाबाद तहसील हैं तो बोल पड़े..वह सुनते नहीं हैं क्या ? 

जनसुनवाई के लिए कलक्ट्रेट सभागार तय किया गया था काफी फरियादी पहुंच गए थे। अचानक कार्यक्रम बदला सूचना मिली जनसुनवाई गेस्टहाउस में होगी। गेस्ट हाउस में उपमुख्यमंत्री ने सभी फरियादियों को भेजने का आदेश दिया तो पुलिस हट गई। जनसुनवाई के दौरान रेनू देवी ने मटसेना पुलिस की शिकायत की। उनका कहना था कि पारिवारिक झगड़े में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद भी पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। 
विज्ञापन


विज्ञापन

कई लोगों ने की जमीन पर कब्जे की शिकायतें 

रचना पचौरी ने प्लाट पर कब्जा करने की शिकायत की। उपमुख्यमंत्री कब्जों की शिकायतें सुन हैरान थे। असुआ खेड़ा निवासी रनवीर सिंह ने रोते हुए कहा कि साहब हमारी पांच बीघा जमीन को सपा नेताओं ने कब्जा लिया है। पुलिस प्रशासन कुछ नहीं कर रहा। उपमुख्यमंत्री ने धीरज बंधाया और बोले सख्त कार्रवाई होगी। नगला बहादुर निवासी देवेंद्र बघेल ने कहा कि जमीन चली गई मुआवजा नहीं मिला। डॉ. डीआर वर्मा ने विमुक्ति जाति प्रमाणपत्र नहीं बनाए जाने की शिकायत की।

भाजपा नेताओं ने सौंपे मांगपत्र

भाजपा नेताओं ने डिप्टी सीएम को मांगपत्र सौंपे। भाजपा ब्रज क्षेत्र सह प्रभारी अनुसूचित मोर्चा रामतीर्थ सिंह चक ने दबंगों द्वारा अनुसूचित जाति के लोगों और सरकारी भूमि पर कब्जे किए जाने की शिकायत की। भाजपा जिला कोषाध्यक्ष महीपाल निषाद ने गोशाला के निर्माण के लिए मांग पत्र सौंपा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें