आईएएस बी चंद्रकला के लखनऊ स्थित आवास पर सीबीआई के छापे पर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि जांच एजेंसी जांच में जुटी है। सभी तथ्य एवं सबूतों के आधार पर ही आगे की कार्रवाई होगी।
राम मंदिर के मुद्दे पर केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि 10 जनवरी से सुप्रीम कोर्ट में राम मंदिर निर्माण को लेकर के सुनवाई होने वाली है। एक राम भक्त होने के नाते मुझे भी इस सुनवाई की प्रतीक्षा रहेगी।
वहीं रामजन्म भूमि न्यास समिति के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास महाराज द्वारा अध्यादेश लाकर मंदिर निर्माण कराए जाने के प्रश्न पर उन्होंने कहा कि मैं महंत नृत्य गोपालदास का बहुत सम्मान करता हूं लेकिन जो भी निर्णय लेना है वो सुप्रीम कोर्ट लेना है।