फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की पाठशाला में छात्राओं ने सीखे आत्मरक्षा के गुर, बोले एसपी क्राइम- डरें नहीं मुकाबला करें

Sun, 06 Jan 2019 01:17 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
छात्रा को आत्मरक्षा का गुर सिखातीं महिला अफसर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मथुरा में शनिवार को अमर उजाला के ‘अपराजिता’ अभियान के तहत इस्लामियां इंटर कॉलेज में पुलिस की पाठशाला लगाई गई। इसमें एसपी क्राइम राजेश सोनकर ने कहा कि बेटियां बहादुर हैं। पुलिस हर वक्त उनके साथ खड़ी है। बस सूचना देने की जरूरत है। उन्होंने बताया कि घरेलू हिंसा से पीड़ित 181 डायल कर मदद ले सकते हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने छात्राओं को साइबर क्राइम से बचने की भी सलाह दी। कहा कि महिलाएं सशक्त हैं, अब उन्हें डरने की जरूरत नहीं। बहादुर बेटियां अगर घूर भर दें तो किसी की हिम्मत नहीं जो उनके पास फटक सके। अगर कहीं दिक्कत आती है तो तुरंत 1090 मिलाने की आवश्यकता है। यह वूमेंस पावर हेल्पलाइन महिलाओं की सुरक्षा के लिए ही है। यहां सभी जानकारियां गोपनीय रखी जाती हैं।   

महिला थानाध्यक्ष नरेंद्री सैनी ने कहा कि सुरक्षा के साथ सेहत पर भी आपकी प्राथमिकता है। मां से अच्छा कोई दोस्त नहीं है। उनसे कोई बात नहीं छुपानी चाहिए। आत्मनिर्भर बनें और अब तो मनचलों से निपटने के लिए एंटी रोमियो स्क्वॉड भी है। उन्होंने दुर्व्यवहार की स्थिति से निपटने का प्रशिक्षण देते हुए छात्राओं को विभिन्न धाराओं की जानकारी दी। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

अपराजिता अभियान को सराहा

पुलिस की पाठशाला में मौजूद छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
अध्यक्षता कर रहे कॉलेज के प्रधानाचार्य साजिद इकबाल ने अमर उजाला की इस मुहिम की सराहना की। संचालन वृषभान गोस्वामी ने किया। कार्यक्रम में मौ. इरशाद, डा. राजवीर सिंह तरकर, राजेंद्र चौधरी, मौ. इमरान, अनिल कुलश्रेष्ठ, संजय प्रसाद, नफीस बानो, नसरीन अब्बासी, शना, शायमा, नाजिस आदि मौजूद रहे। 

इन्होंने किए सवाल

छात्रा हिना ने मोबाइल न होने व रहनुमा ने नंबर बिजी होने की दशा में कैसे लें मदद का सवाल पूछा। इस पर पुलिस अधिकारियों ने उन्हें वरिष्ठ अधिकारियों का नंबर अपने पास रखने की सलाह दी। वहीं छात्रा महक ने बालिकाओं के लिए ट्रेनिंग व वर्कशॉप आयोजित किए जाने का सवाल किया जिसका अधिकारियों ने बखूबी उत्तर दिया। ताहिरा और सना ने महिला सुरक्षा संबंधी धाराओं के बारे में जानकारी ली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें