फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा में बोले डिप्टी सीएम, सपा सरकार ने की शिक्षामित्रों के साथ खिलवाड़

Mon, 21 Aug 2017 05:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सोमवार को मथुरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा ने कहा कि मथुरा को यूपी का बड़ा पर्यटन स्थल बनाया जाएगा। रूपरेखा तैयार कर ली गई है। उन्होंने कहा कि यह पहली बार होगा जब कोई सरकार 86 लाख किसानों का कर्ज माफ कर रही है। शिक्षा का स्तर सुधारने के सवाल पर उनका कहना था कि आने वाली बोर्ड परीक्षा कैमरों की नजर में होगी। नकलविहीन एग्जाम कराने के लिए पूरी प्लानिंग कर ली गई है।  
विज्ञापन


उपमुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा हाईवे किनारे नवादा गांव में विधायक पूरन प्रकाश के प्रतिष्ठान पर आयोजित स्वागत समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि  मार्च में जब सत्ता मिली तो खजाना खाली था, लेकिन अब प्रदेश में स्थितियां तेजी से बदल रही हैं। हर विभाग की समीक्षा कर विकास की नीति बनाई जा रही है। 

हर छोटी से छोटी घटना को थाने पर दर्ज किया जा रहा है। माफियाओं को सलाखों के पीछे कर दिया गया है। पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि मथुरा का विकास सरकार की प्राथमिकता में है। ब्रज चौरासी कोर्स परिक्रमा स्थल का विकास पर्यटन के लिहाज से कराया जाना है। ब्रज विकास बोर्ड से विकास कराए जाएंगे। 
विज्ञापन


यह बोर्ड जल्द ही सक्रिय हो जाएगा। मथुरा को तीर्थस्थल बनाने की दिशा में भी सरकार काम कर रही है। उन्होंने रोजगार को बढ़ावा देने के लिए नई और व्यावहारिक औद्योगिक नीति बनाने की भी बात कही। इस दौरान भाजपा के ब्रज क्षेत्र के महामंत्री भवानी सिंह, विधायक पूरन प्रकाश, विधायक कारिंदा सिंह, वरिष्ठ नेता बांके बिहारी माहेश्वरी, पूर्व मंत्री रविकांत गर्ग, रघुराज सिंह, योगेंद्र  शर्मा और मीडिया प्रभारी प्रदीप गोस्वामी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन

सपा सरकार ने की खिलवाड़

उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने कहा कि यूपी बोर्ड की नकल विहीन परीक्षा कराने को तैयारियां शुरू की जा रही हैं। हर परीक्षा केंद्र पर सीसी कैमरे लगाए जाएंगे। योग्य शिक्षकों को बढ़ावा मिलेगा। आगे कहा कि शिक्षामित्रों के साथ सपा सरकार ने खिलवाड़ किया है। हमें बीएड बेरोजगारों की भी चिंता है। शिक्षा के स्तर को सुधारने के लिए भी कड़े फैसले लेने पड़ रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें