फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने किया स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य महकमे में मचा रहा हड़कंप

Thu, 19 May 2022 03:46 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक गुरुवार को ताजनगरी आगरा में आयोजित हुनर हाट के उद्घाटन समारोह में आए थे। यहां से वे राजस्थान में मेहंदीपुर बालाजी के दर्शन के लिए जा रहे थे। रास्ते में सीकरी से गुजरते समय उन्होंने सरकारी अस्पतालों का निरीक्षण किया। 
विज्ञापन
स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचे उपमुख्यमंत्री चिकित्सक से बात करते हुए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने बृहस्पतिवार को आगरा से मेहंदीपुर बालाजी जाते समय फतेहपुर सीकरी और किरावली के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। सीकरी में दवाओं के स्टॉक की सूची न दे पाने पर फार्मासिस्ट को हिदायत दी। वहीं किरावली में तीसरी मंजिल की टूटी छत को ठीक करवाने का आश्वासन दिया। दोनों जगह उन्होंने ग्रामीण क्षेत्र में मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा देने के निर्देश चिकित्सकों को दिए। 

औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप 

उपमुख्यमंत्री दोपहर को सीएचसी पहुंचे। स्टाफ में हड़कंप मच गया। सबसे पहले उन्होंने फार्मेसी विभाग का निरीक्षण किया। फार्मासिस्ट दवाओं की सूची उपलब्ध नहीं करा सके। उन्हें हिदायत दी, कहा उपलब्ध दवाओं की सूची टाइप कराकर रखा करें। उपस्थिति रजिस्टर में एक चिकित्सक के कई दिन से नहीं आने पर कारण पूछा। केंद्र पर एक्सरे मशीन नहीं होने, अल्ट्रासाउंड व विशेषज्ञ चिकित्सकों के न होने की बात उठाए जाने पर उन्होंने कहा कि शीघ्र ही यहां उच्चीकृत स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होंगी। 

विज्ञापन


किरावली सीएचसी भी पहुंचे 

उधर, उपमुख्यमंत्री दोपहर एक बजे किरावली सीएचसी पहुंचे। डॉ. रामेश्वर सिंह व चेयरमैन प्रतिनिधि विनोद अग्रवाल ने साफा बांधकर स्वागत किया। इसके बाद उपमुख्यमंत्री ने रोगियों का रजिस्टर देखा। स्टाफ हाजिरी रजिस्टर में दो डॉक्टर अनुपस्थित थे। दवाओं का स्टॉक देखा गया। लोगों ने कहा कि सीएचसी की तीसरी मंजिल की छत टूटी है, उसे बनवाने का आश्वासन दिया। इस मौके पर ग्राम प्रधान ओम सोलंकी, भाजपा नेता नरेश चितोडिया ने राधाकृष्ण की प्रतिमा उपमुख्यमंत्री को भेंट की। 

ये रहे मौजूद     

इस मौके पर विधायक चौधरी बाबूलाल, डॉ. रामेश्वर चौधरी, पालिकाध्यक्ष त्रिलोक चन्द मित्तल, विनोद सामरिया, अनुज मित्तल, नितिन गर्ग, होशियार सिंह, प्रधान राजेन्द्र सिंह, धर्मवीर सिंह, नरेश चन्द कोली, उदय सरपंच आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें