फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra Metro: जमा कराएं 35 लाख रुपये, मनचाहा रखें मेट्रो स्टेशन का नाम

Sat, 09 Mar 2024 09:06 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

यूपीएमआरसी की सेमी नैमिंग योजना के तहत तीन साल के लिए नामकरण होगा। इसके लिए हर तीन साल बाद शुल्क देना होगा। 
 
विज्ञापन
मेट्रो स्टेशन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आप मेट्रो स्टेशन का नाम अपनी कंपनी, प्रतिष्ठान या सगे-संबंधियों के नाम पर रखवा सकते हैं। इसके लिए उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल काॅरपोरेशन (यूपीएमआरसी) की सेमी नैमिंग योजना में करीब 35 लाख रुपये जमा करने होंगे। ये तीन साल के लिए होगा, अधिकतम नौ साल के लिए नामकरण करा सकते हैं। हर तीन साल बाद शुल्क जमा करना होगा।
विज्ञापन


मेट्रो ट्रेन के प्राथमिक 6 किमी के ट्रैक में 3 स्टेशनों का नाम शासन ने बदला है। इसमें बसई स्टेशन का नाम शहीद कैप्टन शुभम गुप्ता, आगरा किला का डॉ. भीमराव आंबेडकर और जामा मस्जिद स्टेशन का नाम मन:कामेश्वर मेट्रो स्टेशन किया गया है। यूपीएमआरसी के उप महाप्रबंधक पंचानन मिश्रा ने बताया कि कोई अपनी कंपनी-प्रतिष्ठान के प्रचार-प्रसार या किसी खास व्यक्ति के नाम से मेट्रो का नामकरण करा सकता है।

इसमें मौजूदा नाम के साथ संबंधित का नाम अंकित होगा, ट्रेन में भी दोनों का नाम एकसाथ एनाउंस किया जाएगा। करीब 35 लाख रुपये 3 साल के लिए हैं। हर तीन साल पर पैसा देकर 9 साल तक आप इसे आगे बढ़ा सकते हैं। एक स्टेशन पर कई आवेदक होने पर नीलामी की मदद ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें