फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वायु प्रदूषण की रोकथाम को विभागों ने दौड़धूप की तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। टीटीजेड में वायु प्रदूषण की रोकथाम के लिए जिला पर्यावरण समिति में शामिल 17 विभागों में से अधिकांश ने प्रदूषण के कारकों की जांच के लिए दौड़ धूप की। वायु प्रदूषण की स्थिति के आकलन एवं कारकों को चिह्नित करने के लिए नगर निगम सहित जिला की ग्राम पंचायतों में भी अभियान चलाया गया। अभियान के संबंध में विभिन्न विभाग शनिवार को जिलाधिकारी को अपनी रिपोर्ट प्रेषित करेंगे।
विज्ञापन

टीटीजेड में शामिल फिरोजाबाद में वायु प्रदूषण की रोकथाम के लिए आज से अभियान की शुरूआत की गई। अभियान के पहले दिन सोमवार को नगर निगम ने शहर में वायु प्रदूषण के लिहाज से हॉटस्पॉट के रूप में चिह्नित आठ स्थानों पर सुबह पानी के छिड़काव के बाद कूड़ा कचरा एकत्रित कराया। वहीं ग्रामीण अंचलों में भी सूखा और गीला कचरा निस्तारण के साथ ही सिंगल यूज प्लास्टिक कचरा एकत्रीकरण को टीमों ने दौड़भाग की।
अग्निशमन एवं प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने भी कार्बनिक तत्वों का उर्त्सजन करने और अत्यधिक ध्वनि वाले पटाखों की बिक्री थामने को पटाखा विक्रेताओं को हिदायत जारी कीं। यातायात पुलिस विभाग ने अभियान के पहले दिन शहर के प्रमुख मार्ग पर जागरूकता रैली निकाली। इसके साथ ही जाम की रोकथाम को रूट निर्धारण जैसी कार्रवाइयां की। एआरटीओ विभाग ने 15 साल पुराने और कंडम वाहन स्वामियों की सूची तैयार कर नोटिस जारी करने की योजना तैयार की है। इसके साथ ही वन विभाग ने भी गत तीन वर्षों में रोपे गए पौधों की टैगिंग के साथ विभाग वार पौधों की रिपोर्ट संकलन का काम तेज कर दिया है
विज्ञापन

---
सातवें पायदान पर जिला-
वायु अैर जल प्रदूषण के लिहाज से फिरोजाबाद को सीपीबीसी ने सातवें पायदान पर रखा है। क्षेत्रीय अधिकारी पीसीबी डॉ. मनोज कुमार के मुताबिक वायु प्रदूषण के कारकों पर अंकुश लगाकर रेटिंग सुधार की कोशिश की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें