डेनमार्क के राजकुमार और राजकुमारी के ताजमहल भ्रमण के दौरान ताजमहल 2 घंटे के लिए आम पर्यटकों के लिए बंद रखा जाएगा। रविवार को डेनमार्क के क्राउन प्रिंस आगरा आ रहे हैं जहां वह ताजमहल और आगरा किला का दीदार करेंगे। डेनमार्क के राजकुमार सुबह 10 बजे विशेष विमान से खेरिया एयरपोर्ट पर उतरेंगे ।
11 बजे होटल अमर विलास पहुंचेंगे और उसके बाद ताजमहल घूमने के लिए जाएंगे दोपहर में लंच के बाद 1:45 बजे उनका आगरा किला घूमने का कार्यक्रम है। उसके बाद दिल्ली के लिए उड़ान भरेंगे। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण द्वारा उनके आगमन को देखते हुए ताजमहल को 2 घंटे के लिए और आगरा किला को दोपहर बाद 2 घंटे के लिए बंद किया जा सकता है हालांकि अभी इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है लेकिन दिल्ली से इसके संकेत मिले हैं।