फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: दो बच्चियों की डेंगू रिपोर्ट आई पॉजिटिव, आठ घरों में मिला लार्वा; स्वास्थ्य विभाग की टीम कर रही जांच

Wed, 20 Sep 2023 07:33 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा

सार

आगरा में दो बच्चियों की डेंगू रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। यहां आठ घरों में डेंगू का लार्वा मिला है। स्वास्थ्य विभाग की टीम जांच कर रही। 
विज्ञापन
डेंगू संक्रमण का कहर - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में डेंगू के दो और नए मरीज मिले हैं। दोनों बच्चियां हैं। एक की हालत खराब है, उसका निजी अस्पताल में इलाज हो रहा है। वहीं स्वास्थ्य विभाग को सर्वे में 8 घरों में डेंगू का लारवा मिला है। दवा का छिड़काव करते हुए लोगों को जागरूक किया गया।

विज्ञापन


जिला मलेरिया अधिकारी नीरज कुमार ने बताया कि 16 नमूनों की जांच में दो बच्चियों में डेंगू की पुष्टि हुई। इनमें एक सिकंदरा के भावना एस्टेट में रहने वाली 2 साल की बच्ची और दूसरी खतैना लोहामंडी की 7 साल की बच्ची है। तीन-चार दिन बुखार नहीं उतरने पर निजी लैब में जांच कराई गई थी। 

यह भी पढ़ेंः- आधी रात प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी: घरवालों ने पकड़ लिया; सुबह इस हाल में मिली लाश कि देखकर कांप गए लोग
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएन मेडिकल कॉलेज की वायरोलॉजी लैब में पुष्टि हुई। डेंगू के कुल 38 मरीज हो गए हैं, जिसमें 5 सक्रिय मरीज हैं। सर्वे कराने पर कूलर, पानी की टंकी और एसी के टपकने वाले पानी के ड्रम में लारवा मिला। उसे नष्ट कराया गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें