फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: डेंगू-वायरल के बढ़ते मरीजों से जंबो पैक की भारी कमी, निगेटिव ग्रुप की सबसे अधिक मांग, तीमारदार परेशान

Sat, 23 Oct 2021 12:24 PM IST
Abhishek Saxena अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

डेंगू-वायरल बुखार के प्रकोप से आगरा के ब्लड बैंक में जंबो पैक की मांग बढ़ गई है। वहीं औषधि विभाग इस बात पर भी नजर रखे हुए हैं कि कोई अधिक दामों में इसे न बेचे। विभाग का कहना है कि सरकारी शुल्क 11 हजार रुपये से अधिक कोई वसूली करता है तो उसकी शिकायत 9412733083 पर कर सकते हैं। 
विज्ञापन
प्लेटलेट्स की जांच करते चिकित्सक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डेंगू-वायरल के बढ़ते मरीजों से जंबो पैक की मारामारी बनी हुई है। निगेटिव ग्रुप के मरीजों के लिए प्लेटलेट्स जुटाने में तीमारदारों को परेशानी उठानी पड़ रही। डोनर न मिलने के कारण जंबो पैक चढ़ने में 48 घंटे तक इंतजार करना पड़ रहा है। 
विज्ञापन

लोकहितम ब्लड बैंक के निदेशक अखिलेश अग्रवाल ने बताया कि ए-निगेटिव, बी-निगेटिव, ओ-निगेटिव, एबी-निगेटिव और एबी-पॉजिटिव ग्रुप के मरीजों के लिए जंबो पैक की जिले की 21 ब्लड बैंकों में 15 से 20 की मांग आ रही है। इनमें कई बार परिजनों के रक्त का ग्रुप भी नहीं मिलता है। ऐसे में सोशल मीडिया, रक्तदान करने वाले संगठनों से संपर्क करते हैं। ऐसे रक्त ग्रुप के लोगों की सूची भी बनाई है, जिनसे भी संपर्क करते हैं। काफी मशक्कत के बाद 24 से 48 घंटे में डोनर मिल पाता है।
केस एक:
मैनपुरी के दिनेश चौहान का मरीज यमुनापार के अस्पताल में है, जिसका रक्त ग्रुप ए-निगेटिव है। इनके परिजनों में किसी में यह ग्रुप नहीं मिला। ब्लड बैंक में दो दिन संपर्क के बाद डोनर मिला। तब जंबो पैक की व्यवस्था हुई। 
विज्ञापन


केस दो: 
बोदला के अनिल कुमार के एबी निगेटिव ग्रुप के जंबो पैक के लिए दो दिन इंतजार करना पड़ा। इन्होंने बताया कि उन्होंने किसी अन्य जरूरतमंद मरीज के डोनर से उनके मरीज का ग्रुप मिला, एक-दूसरे के लिए जंबो पैक दान किया।
 
विज्ञापन

पांच दिन में जंबो पैक की मांग 10 फीसदी बढ़ी
समर्पण ब्लड बैंक के निदेशक बृजमोहन अग्रवाल ने बताया कि जंबो पैक की बीते पांच दिन में मांग 10 फीसदी बढ़ गई है। अब सभी ब्लड बैंकों पर 350 से 400 जंबो पैक, 450 से 550 की प्लाज्मा और 250 से 300 तक मिनी पैक की मांग आ रही है। आसपास के जिलों के मरीजों के चलते भी इनकी मांग बढ़ी है। इसी कारण तीमारदारों का जंबो पैक कराने के लिए 24 घंटे बाद नंबर आ रहा है।

कालाबाजारी, मनमानी रुपये लेने पर करें शिकायत
औषधि निरीक्षक राजकुमार शर्मा ने बताया कि बृहस्पतिवार को दो ब्लड बैंकों में डमी मरीज बनकर जांच भी की, लेकिन सरकारी कीमत से कम शुल्क पर ही जंबो पैक दिया जा रहा था। अगर कोई सरकारी शुल्क 11 हजार रुपये से अधिक कोई वसूली करता है तो उसकी शिकायत 9412733083 पर कर सकते हैं। 

हादसे में खत्म हुआ परिवार: बाबा जाहरवीर की पूजा के लिए हर वर्ष जाता था शिवकुमार का परिवार, गांव में मातमी सन्नाटा
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें