07एमएनपी-12-जिला अस्पताल में लगी मरीजों की लाइन
- फोटो : MAINPURI
आलीपुर खेड़ा। गांव छाछा में डेंगू से पीड़ित एक और युवक की आगरा में उपचार के दौरान मौत हो गई। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। वहीं गांव में अन्य मरीजों में भी बुखार से पीड़ित होने पर डेंगू की आशंका जताई है।
ग्राम छाछा निवासी मुरलीधर का 40 वर्षीय पुत्र ब्रजनंदन को एक सप्ताह पहले बुखार आया था। डेंगू की आशंका पर परिजन उसे आगरा ले गए थे। परिजनों के अनुसार यहां उपचार के दौरान डेंगू की पुष्टि हुई। आगरा के एक निजी अस्पताल में ही सात दिनों से उसका उपचार चल रहा था। यहां बुधवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
सफाईकर्मी उड़ा रहे आदेशों की धज्जियां
ग्राम छाछा में जहां डीएम, एसपी और सीएमओ ने दौरा कर अधीनस्थों के पेंच कस कर सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए थे लेकिन वहां के सफाई कर्मचारियों ने सफाई नहीं की जिससे गंदगी फैली हैं और नालियां बंद पड़ी हैं। जो बीमारियां बढ़ाने का कार्य कर रही हैं।
अस्थमा से वृद्ध की मौत
मैनपुरी। शहर के मोहल्ला रामलीला मैदान निवासी 65 वर्षीष महेंद्र सिंह को अस्थमा की दिक्कत होने पर परिजनों ने गुरुवार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
छाछा में लगातार टीम भेजकर उपचार देने के साथ ही लोगों की जांच कराई जा रही है। डेंगू से युवक की मौत की जानकारी मिली है। जांच के बाद ही सही स्थिति का पता चलेगा।
- डॉ. एके पांडेय, सीएमओ