फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा परिणाम घोषित न करने पर प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षा 2020-21 का परिणाम घोषित न किए जाने पर बुधवार को भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) की ओर से परीक्षा नियंत्रक कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया गया। शासनादेश के अनुसार 31 अगस्त तक परिणाम न जारी करने पर संगठन के कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जताई। परीक्षा नियंत्रक अजय कृष्ण यादव को ज्ञापन देकर परिणाम जल्द जारी करने की मांग की गई। ऐसा न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

संगठन के कार्यकर्ताओं ने परीक्षा नियंत्रक से कहा कि शासनादेश का हवाला देकर बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं को मुख्य परीक्षा का फॉर्म नहीं भरने दिया गया। मुख्य परीक्षा होने के बाद अब उनसे फॉर्म भरवाया जा रहा है। अब परीक्षा परिणाम जारी करने में शासनादेश का पालन क्यों नहीं किया जा रहा?
परीक्षा नियंत्रक ने सारे परिणाम जल्द से जल्द जारी करने का आश्वासन दिया। ज्ञापन देने वालों में एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष सतीश सिकरवार, प्रदेश उपाध्यक्ष गौरव शर्मा, प्रदेश महासचिव अंकुश गौतम, प्रदेश सचिव कुलदीप दीक्षित, जिला उपाध्यक्ष विकास कुमार निमेष, जिला सचिव पवन यादव, अनिल सूर्यवंशी, सौरभ बघेल शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें