मैनपुरी के ईशन नदी के पास लगी महाराजा तेजसिंह की प्रतिमा की पट्टिका को किसी ने तोड़ दिया। इस वजह से समाजवादी लोहिया वाहिनी में आक्रोश फैल गया। कलेक्ट्रेट में समाजवादी लोहिया वाहिनी कै कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया।
मैनपुरी के ईसन नदी पुल के पास स्थित महाराजा तेजसिंह की प्रतिमा की पट्टिका को तोड़ने से समाजवादी लोहिया वाहिनी में आक्रोश है। बुधवार को जिलाध्यक्ष रावल सिंह यादव के नेतृत्व में लोहिया वाहिनी के पदाधिकारियों ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। एडीएम न्यायिक को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
कहा, जीर्णोद्धार के नाम पर भाजपा के लोग समाजवादी पार्टी के निशान मिटा रहे हैं। 23 अक्तूबर 2001 को सपा के राष्ट्रीय महासचिव अमर सिंह द्वारा महाराजा तेजसिंह की मूर्ति को ईशन नदी पुल पर लगवाया गया था और उन्होंने ही इसका अनावरण किया था। उस समय अनावरण पट्टिका भी लगाई गई थी। इन दिनों इस स्थल का जीर्णोद्धार चल रहा है। सपा नेताओं से जुड़ी अनावरण पट्टिका तुड़वा दी गई है। इस पट्टिका को फिर से लगवाया जाए।