नौरमई। बरनाहल क्षेत्र के कैलाशपुर निवासी लोकतंत्र सेनानी नाजिर सिंह का रविवार की रात निधन हो गया। पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के नजदीकी रहे स्वतंत्रता सेनानी लंबे समय से केंसर से पीड़ित चल रहे थे।
वह गांव में पत्नी रामवती के साथ रहते थे। पेट में कैंसर हो जाने से आगरा के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। सोमवार की सुबह जानकारी होने पर एसडीएम करहल सत्येंद्र सिंह, लोकतंत्र सेनानी परिषद के अध्यक्ष सतीशचंद्र अवस्थी, जिला पंचायत सदस्य गौरव यादव, राजेंद्र सिंह, प्रेम सिंह, विमलेश कुमार, सत्यवीर, भारत सिंह, ब्रजेश कुमार, रामनरेश ने उनको श्रद्धांजलि दी। उनका अंतिम संस्कार कैलाशपुर में ही राजकीय सम्मान के साथ किया गया। उनके छोटे पुत्र आदेश कुमार ने मुखाग्नि दी। संवाद