आगरा। नगर निगम के मृतक सफाई कर्मचारियों के आश्रितों की नियुक्ति और पारिवारिक पेंशन के मामलों पर कर्मचारी संगठनों ने जल्द कार्रवाई करने की मांग अपर नगर आयुक्त शिशिर कुमार से की है। शनिवार को कर्मचारी नेताओं ने बैठक के दौरान चारों जोन के मृतक सफाई कर्मचारियों के आश्रितों का ब्योरा पेश किया।
इसमें छत्ता जोन से शीला पत्नी कैलाश, देवानंद पुत्र इतवारी, सुनील पुत्र लक्ष्मी नरायन, रामू पुत्र कल्याण, राजकपूर पुत्र रामबाबू, गुल मोहम्मद पुत्र बाबू है। वहीं ताजगंज जोन से दुर्गा पत्नी तारा, अशोक पुत्र कल्लू, मनोज पुत्र श्याम, हरीपर्वत जोन से प्रेम पुत्र धूरिया, विमला पत्नी कालीचरन, चंदा पुत्र सिरिया, शीला पत्नी अशोक, नौरंगी पुत्र सूखा, भगतसिंह पुत्र तन्नो, राकेश पुत्र रामभरोसी, भरत पुत्र रतनसिंह, लोहामंडी जोन से सरन पुत्र मंगल, बल्लू पुत्र धनुआ, कौशल कुमार पुत्र सुंदर, बिंदु पुत्र कल्याण और विशाल पुत्र नत्थू की पत्रावलियों पर जल्द नियुक्ति दिए जाने के लिए मांग उठाई। चार साल पहले गुमशुदा सेवानिवृत्त कर्मचारी विजयसिंह की पत्नी सरला देवी, मृतक सफाई कर्मचारी सचिन की पत्नी सोनी, मुकुट की पत्नी आशा देवी को पारिवारिक पेंशन देने और एसीपी के लंबित प्रकरणों के निस्तारण पर जोर दिया। इस दौरान नगर स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. संजीव वर्मा, विनोद इलाहाबादी, सुंदर बाबू चंचल, हरीबाबू वाल्मीकि, गुड्डू चौधरी आदि मौजूद रहे। ब्यूरो