फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में कोरोना: 15 दिनों में पांच गुना बढ़ी आयुर्वेदिक दवाओं की मांग, काढ़ा के सेवन में बरतें सावधानी

Mon, 17 Jan 2022 02:54 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

आगरा में भयंकर सर्दी के बीच कोरोना संक्रमण भी तेजी से बढ़ रहा है। इसके कारण आयुर्वेदिक दवाओं की मांग बढ़ गई है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में सर्दी और बढ़ते कोरोना संक्रमण के कारण पिछले 15 दिनों में आयुर्वेदिक औषधियों की मांग तीन से पांच गुना बढ़ गई है। इसमें काढ़ा, खांसी का चूर्ण, च्यवनप्राश, एनर्जी बूस्टर की मांग सबसे ज्यादा है। आगरा रिटेलर केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. आशीष ब्रह्म भट्ट ने बताया कि कोरोना वायरस और वायरल फ्लू के कारण लोगों को जुकाम-खांसी, खराश, गले में दर्द, बुखार और सीने में जकड़न जैसी परेशानी हो रही है। 

विज्ञापन

इसके चलते आयुर्वेद दवाओं की मांग बीते 15 दिन में पांच गुना तक बढ़ गई है। सबसे ज्यादा बिकने वाली दवाओं में खांसी वाला चूर्ण, शहद, च्यवनप्राश, एनर्जी बूस्टर, काढ़े का तैयार चूर्ण है। घरों में बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक इनका उपयोग कर रहे हैं। 
काढ़ा पीएं, नमक के पानी से करें गरारे
आयुष विभाग के डॉक्टर लोकेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि कोरोना वायरस और गलन भरी सर्दी के कारण लगभग हर परिवार में जुकाम खांसी के मरीज हैं। इससे बचने के लिए लोग दिन में सुबह-शाम दो बार काढ़ा पी सकते हैं। ड्राई फ्रूट्स, चने और मूंगफली भी खाएं, जिससे शरीर को ताकत मिलेगी। खासतौर से शाम को हल्दी वाला दूध जरूरी है। गले में खराश होने पर गुनगुने पानी में नमक डालकर गरारे करें, जिससे गले के बैक्टीरिया नष्ट हो जाएंगे।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

सलाह : काढ़ा के सेवन में संयम रखें
आयुष विभाग के डॉक्टर लोकेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि काढ़े के सेवन में भी संयम जरूरी है। एक बार में 25 मिलीलीटर ही काढ़ा पीएं। 200 मिलीलीटर पानी में एक चम्मच चूर्ण मिलाकर एक चौथाई पानी रहने तक उबालें, फिर इसे पीएं। सुबह-शाम में काढ़ा पीना ज्यादा फायदेमंद है। 

यह किया जाए
- काढ़ा पीएं, नमक के पानी से गरारे करें।
- मेवा, चने और मूंगफली भी खाएं।
- शाम को हल्दी वाला गुनगुना दूध पिलाएं।
- हरी तरकारी, दाल और फल खिलाएं।

ऐसे बढ़ी बिक्री
दवा             15 दिन पहले     अब
काढ़ा                 2-3           12-15
च्यवनप्राश          3-4           15-20
खांसी का चूर्ण     2-3           12-15
एनर्जी बूस्टर        4-5           20-25
(खुदरा दुकानदारों की प्रतिदिन की बिक्री - जैसा कि आगरा रिटेलर केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. आशीष ब्रह्म भट्ट ने बताया)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें