2019 में लड़ा था अंतिम चुनाव
श्रीकृष्ण जन्मस्थान के निकट स्थित गल्तेश्वर महादेव मंदिर पर डेरा जमाए रहे फक्कड़ बाबा रामायणी ने 1977 से लेकर अपने जीवन में आठ बार मथुरा से विधानसभा और नौ बार लोकसभा का चुनाव लड़ा। उन्होंने 2019 का अपना अंतिम चुनाव हेमा मालिनी के खिलाफ लड़ा था। हालांकि इस बार भी उनकी अन्य चुनावों की भांति जमानत ही जब्त हुई थी।
वह राम मंदिर के लिए वोट मांगते थे। फक्कड़ बाबा कहते थे कि उनके गुरु ने कहा था कि वो 20वीं बार चुनाव जीत जाएंगे। लिहाजा गुरु आज्ञा का पालन कर रहे हैं। निश्चलानंद सरस्वती उनके गुरु थे। लेकिन इस मुकाम पर पहुंचने से पहले 19वां चुनाव लड़ने के बाद फक्कड़ बाबा रामायणी इस दुनिया को ही छोड़ गए।