फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Iran-Israel War: ईरान-इस्राइल युद्ध से आगरा के हस्तशिल्प की मांग घटी, शिल्पकारों के सामने रोजी रोटी का संकट

Sat, 21 Jun 2025 11:27 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

ईरान-इस्राइल युद्ध के बीच आगरा के शिल्कारों के सामने रोजी रोटी का संकट गहरा गया है। दोनों देशों के बीच चल रहे इस विवाद के बीच हस्तशिल्प की मांग घट गई है। जिससे शिल्पकारों को काफी नुकसान हो रहा है। 
 
विज्ञापन
हिलक्राफ्ट - फोटो : Samvad
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध की मार से आगरा का मार्बल हैंडीक्राफ्ट जूझ ही रहा था कि अब ईरान और इस्राइल युद्ध ने इसे बदतर हाल में ला दिया है। 65 फीसदी से ज्यादा हस्तशिल्प की मांग घटी है। मार्बल हैंडीक्राफ्ट से जुड़े 35 हजार शिल्पकारों की रोजी रोटी पर संकट आ गया है।
विज्ञापन


अमेरिका के टैरिफ के असमंजस से हस्तशिल्प निर्यातक जैसे-तैसे उबरे तो अब ईरान-इस्राइल युद्ध ने इसे संकट में ला दिया है। आगरा में 800 करोड़ रुपये का हस्तशिल्प कारोबार होता है। ईरान और इस्राइल के युद्ध के कारण पश्चिम एशिया और खाड़ी देशो के पर्यटकों में कमी आई है, जिसका असर हस्तशिल्प पर पड़ा है।

शिल्पकारों के घरों के चूल्हे पड़ रहे ठंडे
आगरा टूरिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रहलाद अग्रवाल के मुताबिक यूक्रेन-रूस युद्ध के चलते यूरोप के ऑर्डर बंद हुए, फिर ट्रंप सरकार के टैरिफ ने अमेरिकी बाजार में मुश्किल खड़ी कर दी। अब ईरान-इस्राइल तनाव के कारण पर्यटक कम आ रहे हैं।
विज्ञापन


मार्बल हैंडीक्राफ्ट पूरी तरह से विदेशी पर्यटकों पर निर्भर है, ऐसे में हस्तशिल्प कारोबार में 65 फीसदी की कमी आई है, इसका असर शिल्पकारों पर पड़ रहा है, जिनके घरों के चूल्हे ठंडे पड़ रहे हैं।

और बिगड़ सकते हैं हालात
हैंडीक्राफ्ट एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष रजत अस्थाना के मुताबिक हस्तशिल्प उद्योग के लिए हालात और बिगड़ सकते हैं। यदि पश्चिम एशिया में युद्ध लंबा खिंच गया तो इसका निर्यात पर विपरीत असर पड़ेगा।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें