राहगीर ने बुलाई पुलिस
बच्ची को झाड़ियों में ले जाता देख शक हुआ शोर मचाकर पुलिस को बुलाने वाले राहगीर ने बताया कि उसने जब देखा कि युवक बच्ची को झाड़ियों में ले जा रहा है तो उसे शक हो गया। इत्तफाक से तभी पुलिस की पीआरवी वहां से गुजरी। पुलिस ने लोगों की मदद से पीछा करके उसे पकड़ लिया। आरोपी को थाना सदर लेकर आए। जानकारी पर बच्ची के परिजन आ गए। पुलिस ने बालिका का मेडिकल कराया।
खाने की डिलीवरी करने गया था
आरोपी नंदन संजय प्लेस की एक चॉकलेट कंपनी की एजेंसी में डिलीवरी ब्वॉय के रूप में काम करता है, जबकि सदर क्षेत्र के एक रेस्टोरेंट में पार्ट टाइम जॉब कर रहा था। वह शादीशुदा है। उसकी एक बेटी है।
वह खाने की डिलीवरी करने ही न्यू आगरा क्षेत्र गया था। तभी बच्ची मिल गई। आरोपी के खिलाफ सभी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने शराब पी थी। बच्ची ने अपने बयान में घटना की बात कही है।
इरादतनगर क्षेत्र में कुछ दिन पहले एक किशोरी को अगवा कर दुष्कर्म की घटना हुई थी। इस घटना के बाद एक समाज के लोगों ने पंचायत की थी। पुलिस पर लापरवाही के आरोप लगाए थे।