फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत: एसएन मेडिकल कॉलेज में अब सिर्फ 43 संक्रमित भर्ती, सितंबर में थे 160 मरीज

Sat, 10 Oct 2020 11:50 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

  • आगरा में शुक्रवार तक 6241 लोग कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। इनमें 5538 मरीज ठीक हो गए हैं। 573 संक्रमितों का उपचार चल रहा है। 
विज्ञापन
एसएन मेडिकल कॉलेज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में कोरोना संक्रमण की दर की अपेक्षा मरीजों के स्वस्थ होने की दर बढ़ने से एसएन मेडिकल कॉलेज में अब महज 43 मरीज ही भर्ती रह गए हैं। सितंबर में 200 में से 160 बेड पर मरीज भर्ती थे।

विज्ञापन


एसएन मेडिकल कॉलेज में 100-100 बेड के दो आइसोलेशन वार्ड हैं। बाल रोग विभाग में बने 100 बेड का आइसोलेशन खाली है और एमसीएच इमारत के 100 बेड में से 43 पर मरीजों का इलाज चल रहा है। 


सितंबर की बात करें तो 200 में से 160 बेड पर मरीज और 70 बेड का आईसीयू फुल हो गया था। ऐसे हालात ने कॉलेज प्रशासन की भी चिंता बढ़ा दी थी। बीते एक सप्ताह से एक चौथाई संक्रमित मरीज रहने से कॉलेज प्रशासन ने राहत की सांस ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्राचार्य ने मरीजों से की बात, तरल भोजन बढ़ाने के निर्देश

मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय काला ने शुक्रवार को कोविड अस्पताल का निरीक्षण किया। रिकॉर्ड रूम और कंट्रोल रूम में मरीजों का विवरण देखा। प्रभारी से आईसीयू में भर्ती मरीजों के बारे में भी पूछा। 

प्राचार्य ने फोन पर मरीजों से बात कर उनकी समस्या पूछी। एक बुजुर्ग मरीज ने दांतों की परेशानी का हवाला देते हुए तरल भोजन की मात्रा अधिक देने की मांग की। इस पर प्राचार्य ने मरीज के लिए अतिरिक्त तरल भोजन की नियमित व्यवस्था करने को कहा।

अधिकांश गंभीर हालत वाले मरीज

प्राचार्य डॉ. संजय काला ने कहा कि संक्रमण के मामले कम होने से अस्पताल में अब 43 मरीज ही भर्ती हैं, इनमें अधिकांश गंभीर हालत के मरीज हैं। जिनका जरूरत के आधार पर आईसीयू और सामान्य आइसोलेशन वार्ड में इलाज चल रहा है। आइसोलेशन वार्ड का निरीक्षण कर मरीजों से उनकी सेहत का हाल भी जाना। एक मरीज की मांग पर तरल भोजन अतिरिक्त देने को भी कहा है।


अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं। 

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें