फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस के पूर्व विधायक के खिलाफ दिल्ली में रिपोर्ट, पार्टी पदाधिकारी ने ही लगाए ये आरोप

Fri, 14 Sep 2018 11:06 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
कांग्रेस के पूर्व विधायक प्रदीप माथुर (फाइल)
विज्ञापन
मथुरा में कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी की प्रेस वार्ता में उभरी गुटबंदी का विवाद थाने तक पहुंच गया है। मथुरा-वृंदावन विधानसभा से चार दफा विधायक रह चुके प्रदीप माथुर के खिलाफ चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। 
विज्ञापन


एआईसीसी सदस्य तथा प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री उमेश पंडित ने नई दिल्ली के थाना तुगलक रोड में ऑनलाइन तहरीर देकर प्रदीप माथुर के खिलाफ धारा 379 में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने पूर्व विधायक पर सोने की चेन तथा 30 हजार रुपए छीनने का आरोप लगाया है। 

रिपोर्ट में उन्होंने पूर्व विधायक प्रदीप माथुर पर आरोप लगाया है कि आठ सितंबर 2018 को प्रदीप माथुर और उनके तीन साथियों ने दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय के बाहर उनका अपहरण करने का प्रयास किया। इस दौरान उनके द्वारा सोने की चेन तथा 30 हजार रुपए भी छीन लिए। 
विज्ञापन


दिल्ली क्राइम ब्रांच ने पूर्व विधायक के खिलाफ धारा 379 में एफआईआर दर्ज कर ली है। पूर्व विधायक को इस संबंध में नोटिस भी दिया है। वहीं, पूर्व विधायक प्रदीप माथुर ने कहा है कि राजनीतिक प्रतिद्वंद्वता के कारण झूठी रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। उन्होंने दिल्ली पुलिस कमिश्रर से बातचीत की है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें