फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कथित निकाह का मामला: पूर्व मंत्री चौधरी बशीर सहित आठ पर मुकदमा, रुबीना ने लगाए ये आरोप

Thu, 30 Aug 2018 09:09 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री चौधरी बशीर के कथित निकाहनामा के मामले में धोखाधड़ी सहित अन्य धारा में मुकदमा दर्ज किया है। चौधरी बशीर ने पूर्व विधायक जुल्फिकार अहमद भुट्टो के भाई की पत्नी से निकाह का दावा किया था। यह सोशल मीडिया पर वायरल किया था। 
विज्ञापन


पूर्व विधायक के भाई की पत्नी ने निकाहनामे को फर्जी करार दिया था। उन्होंने चौधरी बशीर, जुल्फिकार अहमद भुट्टो, उनके भाइयों सहित आठ लोगों पर आरोप लगाए हैं। न्याय न मिलने पर आत्महत्या करने की धमकी भी दी है।  

दिल्ली की रहने वाली रुबीना कुरैशी की शादी आगरा के पूर्व विधायक जुल्फिकार अहमद भुट्टो के भाई कामिल कुरैशी के साथ हुई थी। उनका पांच साल का बेटा अकमल है। दहेज को लेकर रुबीना अपने पति से अलग रहने लगी है। 
विज्ञापन

रुबीना ने लगाए ये आरोप

रुबीना का आरोप है कि शादी के बाद दहेज के लिए उसे परेशान किया गया। उसे बच्चे के साथ घर से निकाल दिया। 10 महीने से वो मायके में रह रही है। उसने पारिवारिक मुकदमा भी दर्ज करा रखा है। भरण पोषण का नोटिस पति को भेजा है।

पिछले दिनों पूर्व मंत्री चौधरी बशीर ने सोशल मीडिया पर अपना एक निकाहनामा वायरल किया। इसमें रुबीना से निकाह का दावा किया गया। फोटो के साथ ऑडियो भी वायरल हुए। उन्होंने निकाह के पुख्ता सुबूत होने की बात सोशल मीडिया पर कही थी। 

आत्महत्या की दी थी धमकी

रुबीना ने इसे पति कामिल कुरैशी और उनके भाई जुल्फिकार अहमद भुट्टो की साजिश करार देते हुए निकाह के दावे को झूठा बताया। इस बारे में दिल्ली के कमिश्नर से शिकायत की गई। साथ ही एक वीडियो जारी कर न्याय की गुहार लगाई। 

रुबीना ने तीन दिन के अंदर मामले में कार्रवाई न होने पर सब के सामने आत्महत्या की चेतावनी दी गई थी। इसके बाद बुधवार को दिल्ली के विकासपुरी थाने में धोखाधड़ी, कूटरचित दस्तावेज बनाने की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है। इसमें जुल्फिकार अहमद भुट्टो, कामिल, कामरान अहमद, चौधरी बशीर, काजी, गवाह आजाद, मिस्वाह उद्दीन, मोहम्मद असलम खान पर आरोप लगाए हैं। 
विज्ञापन

पूर्व मंत्री की बढ़ेगी मुश्किल

पूर्व मंत्री चौधरी बशीर की मुश्किल बढ़ सकती है। अगर, उन्होंने निकाह का दावा किया तो इसे साबित करना होगा? गवाहों से भी पुलिस पूछताछ करेगी। जल्द ही दिल्ली पुलिस की टीम आगरा आकर पूछताछ कर सकती है।

आगरा साइबर क्राइम सेल कर रही जांच

साइबर सेल आगरा की ओर से भी जांच की जा रही है। फर्जी निकाहनामा, ऑडियो और वीडियो को लेकर पुलिस टीम जांच कर रही है। चौधरी बशीर से पूछताछ की जा चुकी है। वहीं गवाह ने भी यही बात कही है। 

दिल्ली भी आगरा पुलिस की टीम गई थी। टीम ने निकाह कराने वाले काजी से भी पूछताछ की। सूत्रों के मुताबिक, सभी ने निकाह का दावा किया है। दो गवाहों से पूछताछ रह गई है। इसके बाद पुलिस टीम अपनी रिपोर्ट देगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें