आगरा के तीन सितारा होटल में दिल्ली की युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मामला 10 साल पुराना है। एक युवक दिल्ली की युवती को थाना हरीक्षेत्र स्थित होटल में लाया था और दुष्कर्म किया।
इसके बाद शादी का वादा कर शारीरिक शोषण करता रहा। छह साल पहले शादी से इंकार कर दिया। युवती ने दिल्ली में जीरो एफआईआर दर्ज कराई। दिल्ली पुलिस ने केस थाना हरीपर्वत ट्रांसफर किया है।
नई दिल्ली निवासी युवती की ओर से दर्ज कराई रिपोर्ट के मुताबिक, वर्ष 2009 में उसकी मुलाकात इंडिया गेट पर गांधी नगर, दिल्ली निवासी मनोज से हुई थी। वो दोस्ती के बाद फोन पर बात करने लगा।