फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी : कार में लिफ्ट देकर दिल्ली की युवती से वृंदावन में सामूहिक दुष्कर्म, दो युवक हिरासत में

Sun, 06 Sep 2020 10:17 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वृंदावन (मथुरा)

सार

  • वृंदावन में शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां के एक गेस्ट हाउस में दिल्ली की युवती से सामूहिक दुष्कर्म किया गया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के वृंदावन से शर्मनाक मामला सामने आया है। दिल्ली से मथुरा-वृंदावन घूमने आई युवती के साथ तीर्थनगरी के एक गेस्ट हाउस में सामूहिक दुष्कर्म किया गया। युवती ने डायल 112 पर फोन कर सूचना दी। मौके पर पुलिस के पहुंचने से पहले ही घटना को अंजाम देने वाले फरार हो गए। युवती की तहरीर पर शनिवार देर शाम रिपोर्ट दर्ज की गई। इसके बाद पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराया। पुलिस ने गेस्ट हाउस के कर्मचारियों से पूछताछ की है। 

विज्ञापन


शुक्रवार को दिल्ली की रहने वाली युवती मथुरा-वृंदावन घूमने आई थी। रात करीब 10 बजे वह आगरा-दिल्ली नेशनल हाईवे स्थित भरतपुर मोड़ पर वाहन के इंतजार में खड़ी थी। कार में लिफ्ट देकर कुछ युवक उसे वृंदावन चेतन्य विहार स्थित प्रेम गेस्ट हाउस ले आए। युवती का आरोप है कि गेस्ट हाउस में उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ। इसकी सूचना युवती ने डायल 112 पर दी। इससे पहले ही घटना को अंजाम देने वाले आरोपी भाग गए।

विज्ञापन

दो लोगों को हिरासत में लिया

गेस्ट हाउस से पुलिस आधा दर्जन से अधिक कर्मचारी और अन्य लोगों को कोतवाली ले आई। पीड़ित युवती ने तहरीर कोतवाली पुलिस को दी। दिनभर की पूछताछ के बाद वृंदावन पुलिस ने देर शाम सामूहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज की। सीओ सदर रमेश तिवारी ने बताया कि युवती की तहरीर पर सामूहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज की गई है। इसमें ओम प्रकाश, रामेश्वर और मोनू नामजद और दो-तीन अज्ञात शामिल हैं। दो युवकों को हिरासत में भी लिया गया है।

 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस जांच में जुटी है। आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा। वहीं गेस्ट हाउस की भी जांच की जा रही है। जहां एक ही आईडी पर दो कमरे बुक कर लिए गए थे।


यह भी पढ़ें- प्रेम प्रसंग के चलते देवर-भाभी ने ट्रेन से कटकर दी जान, शवों का हाल देख सहम गए लोग

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें