आगरा के दयालबाग शिक्षण संस्थान के निदेशक प्रो. सी पटवर्धन ने बताया कि सत्र 2025-26 की आवेदन प्रक्रिया 22 जून को बंद हो गई। आवेदन करने वाले छात्रों के प्रवेश के लिए 23 जून से लिखित परीक्षा का दौर शुरू हो गया है, जो 30 जून तक चलेगा। वहीं 28 जून से प्रवेश के लिए छात्रों के साक्षात्कार शुरू हो जाएंगे, जो 8 जुलाई तक चलेंगे। जुलाई के दूसरे सप्ताह तक परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। इसके अलावा एक साल के सर्टिफिकेट कोर्स के लिए आवेदन प्रक्रिया अभी जारी है, जो 10 जुलाई तक चलेगी।
चार हजार सीट पर 25 हजार आवेदन
डीईआई के स्नातक कोर्सों में प्रवेश के लिए छात्रों को बड़ी बेसब्री से इंतजार रहता है। इसी वजह से संस्थान में सीट के मुकाबले हर साल हजारों की संख्या में आवेदन आते हैं। सत्र 2025-26 के लिए संस्थान की 4000 सीटों के सापेक्ष लगभग 25 हजार आवेदन आए हैं। यानि हर एक सीट के लिए 6 आवेदकों ने दावा किया है।
ये भी पढ़ें - UP: नौ वर्षीय बालिका को किस तरह कर दिया जिस्म बेचने पर मजबूर, मासूम चीखें भी सुनाई न दीं; ये मां नहीं हो सकती
डीईआई से तकनीकी कोर्सों में स्नातक एवं परास्नातक करने वाले छात्रों को राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय कंपनियों में रोजगार के अच्छे अवसर मिल रहे हैं। यहां से बीटेक-एमटेक, बीबीए-एमबीए, बीसीए-एमसीए जैसे कोर्स करने वाले छात्र-छात्राएं मल्टीनेशनल कंपनियों में उच्च पदों पर आसीन हैं। जिसके कारण संस्थान और कोर्स के प्रति जबरदस्त रुझान देखने को मिल रहा है।
ये भी पढ़ें - UP : यमुना एक्सप्रेसवे किनारे बसने जा रहा है नया शहर, आसमान छुएंगे जमीनों के दाम; 14 लाख लोगों को मिलेगा घर
आराम से मिलता है रोजगार
एचडीएफसी बैंक क्लस्टर हैड अमित हरित डीईआई से वर्ष 2012 में एमबीए किया था। जिसके बाद से ही मेरा क्लस्टर जैसे पद के लिए चयन हुआ है। यहां से पढ़ाई के साथ क्षमताओं का संवर्धन किया जाता है, जिससे युवाओं को आसानी से रोजगार मिल जाता है।
शिक्षा के साथ संस्कार सिखाते हैं
डीईआई से वर्ष 1992 में संगीत में उच्च शिक्षा प्राप्त करने के बाद मणिपाल विश्वविद्यालय में कला विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर नियुक्ति मिल गई। यहां पढ़ाई के साथ संस्कारों की भी पाठशाला लगती है।
डॉ. अंजली श्रीवास्तव
प्रमुख कोर्स और उनकी सीटें
बीए 120
बीएफए 30
बीकॉम 90
एमए (विषय) 20
एमएससी 25
एमकॉम 20
एमएड 50