फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीक्षांत समारोह के एक माह बाद भी कॉलेजों को नहीं भेजी डिग्रियां

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। विश्वविद्यालय की शैक्षणिक सत्र 2019-20 की डिग्रियां छात्र-छात्राओं को उपलब्ध कराने के लिए कॉलेजों को नहीं भेजी जा सकी हैं। जबकि 21 दिसंबर को हुए विश्वविद्यालय के 86वें दीक्षांत समारोह में प्रभारी कुलपति ने दस दिन के अंदर डिग्रियां कॉलेजों को भिजवाने की घोषणा की थी। एक माह से अधिक समय बीत चुका है।
विज्ञापन

दीक्षांत समारोह के दिन ही सत्र 2019-20 की डिग्रियां डिजी लॉकर पर उपलब्ध करा दी गई थीं। स्नातक और परास्नातक पाठ्यक्रमों में उत्तीर्ण 1.04 लाख छात्र-छात्राएं इस सत्र में उत्तीर्ण हुए थे। डिग्रियां छात्र-छात्राओं को कॉलेजों के माध्यम से निशुल्क उपलब्ध कराई जानी हैं। विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी प्रो. प्रदीप श्रीधर ने कहा कि डिग्रियों के प्रिंट होने में कुछ समय लग गया। अभियान चलाकर कॉलेजों को डिग्रियां 10 दिन के अंदर उपलब्ध करा दी जाएंगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें