दीपोत्सव: जगमगाए बटेश्वर के घाट, झिलमिलाई शिवमंदिर श्रंखला
- फोटो : Agra Dehat
बाह। धनतेरस की शाम बटेश्वर की एतिहासिक मंदिर शृंखला और घाट दीपों से जगमग हो उठे। जलते दीयों से यमुना की लहरें भी झिलमिला उठीं। इस खूबसूरत नजारे को देखने के लिए भीड़ भी जुटी थी। इस दौरान ब्रज की काशी बटेश्वर बम भोले के जयघोष से गूंज उठी।
पुजारी जय प्रकाश गोस्वामी, राकेश वाजपेयी ने यमुना का पूजन कराया। मौके पर सांसद राजकुमार चाहर, जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू भदौरिया, विधायक पक्षालिका सिंह, जितेंद्र वर्मा, पूर्व मंत्री अरिदमन सिंह, पूर्व विधायक डॉ. राजेन्द्र सिंह, जिला अध्यक्ष गिर्राज कुुशवाह, मानवेंद्र सिंह राठौर आदि मौजूद रहे। संवाद