फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपक शर्मा को ही मिलेंगे विधि के चारों पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के 86वें दीक्षांत समारोह में विधि पाठ्यक्रमों में दिए जाने वाले पदकों की सूची पर कोई आपत्ति विश्वविद्यालय प्रशासन को प्राप्त नहीं हुई है। विधि पाठ्यक्रम के चारों पदक अब डीएस कॉलेज, अलीगढ़ के एलएलबी अंतिम वर्ष के छात्र दीपक शर्मा को ही मिलेंगे।
विज्ञापन

विधि पाठ्यक्रमों का परिणाम बाद में जारी हुआ था। इसलिए इसमें दिए जाने वाले पदकों की सूची विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अलग से डाली गई थीं। पहले 29 नवंबर और उसके बाद चार दिसंबर तक आपत्तियां मांगी गईं।
विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक अजय कृष्ण यादव का कहना है कि न तो हार्ड कॉपी के रूप में न ही ई-मेल के माध्यम से कोई आपत्ति प्राप्त हुई है। इसलिए पदक संख्या 27, 29, 30 और 31 डीएस कॉलेज, अलीगढ़ के एलएलबी अंतिम वर्ष के छात्र दीपक शर्मा को दिया जाएगा। 86वें दीक्षांत समारोह में कुल 108 पदक शामिल हैं, जो कि 67 छात्र-छात्राओं को दिए जाने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें