फतेहपुर सीकरी। पुलिस चौकी चौमा शाहपुर के पास संचालित विदेशी शराब की दुकान में सेंध लगाकर शनिवार की तार चोरी की गई। चोर दुकान से 30 हजार रुपये और 35 काटून अंग्रेजी शराब उठा ले गए। सेल्स मैनेजर की तहरीर पर पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
सेल्समैन मैनेजर संजू बघेल ने पुलिस को बताया कि हाईवे से पाली व मंडी मिर्जा खां जाने वाली सड़क पर गांव गिलोय के पास विदेशी शराब की दुकान संचालित है। शनिवार की रात दुकान में पीछे की तरफ नकब लगाकर चोर घुसे। दुकान में रखा 30 हजार रुपये और 35 कार्टन शराब चोरी कर ले गए। चोरी गई शराब की कीमत 2.70 लाख रुपये बताई है। एसओ ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घटना की जांच की जा रही है। संवाद