दीन दयाल धाम स्टेशन के प्लेटफॉर्म की मिट्टी धंसी
- फोटो : अमर उजाला
मथुरा के फरह का दीनदयाल धाम स्टेशन अधिकारियों की अनदेखी के चलते जर्जर होने लगा है। आलम यह है कि यात्री स्टेशन पर जाने से डर रहे हैं। स्टेशन का नाम बदलने के बाद तत्कालीन रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा इसका लोकार्पण करने पहुंचे थे।
कस्बा वासियों को लगा कि नाम बदलने के साथ साथ स्टेशन के हालात भी बदलेंगे, लेकिन हुआ ठीक इसके उलट। करीब डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से कराए गए विकास कार्यों की पोल एक ही बरसात में खुल गई है।
रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म के फर्श और भवन की दीवारों में दरारें आ गई हैं। बिजली के खुले तारों में से चिंगारी निकलती रहती हैं। वहीं रेलवे अधिकारी किसी बड़े हादसे के इंतजार में हैं। इससे यात्रियों को अब यहां डर लगने लगा है।