फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक जनवरी से लापता था कारोबारी, परिजनों ने कहा नहीं पता किसने दिया उसे धोखा

Wed, 10 Jan 2018 10:49 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
मृतक कारोबारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अागरा में ईदगाह की पीएनटी कालोनी स्थित परिजात होटल में सोमवार को खुदकुशी करने वाले ग्वालियर के कारोबारी संतोष कुमार गुप्ता के परिवारीजन मंगलवार को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। इन लोगों का कहना था कि वे स्तब्ध हैं, उन्हें जरा भी आशंका नहीं थी कि वह ऐसा कर सकता है।
विज्ञापन


65 लाख के पुराने नोटों के बारे में भी कुछ नहीं पता, न ही किसी भाजपा नेता को जानते हैं जिसने उसे धोखा दिया। इतना जरूर है कि वह एक जनवरी को लापता हो गया था। तभी से उसकी तलाश कर रहे थे। ग्वालियर में गुमशुदगी दर्ज करा दी थी।

उनके भाई कमल किशोर गुप्ता का कहना है कि सुइसाइड नोट में यह लिखा है कि संतोष को एक भाजपा नेता ने धोखा दिया लेकिन वह नहीं जानते हैं कि  नेता कौन है? उन्होंने बताया कि संतोष मंडी में एजेंट का काम करता था। नोटबंदी में उसे बदलने के लिए नोट कहां से मिले? उसने किसे दिए? किसने हड़प लिए? उन्हें कुछ जानकारी नहीं है। पुलिस ही जांच करके रहस्य से पर्दा उठा सकती है।
विज्ञापन


संतोष ने सुइसाइड नोट में लिखा था कि नोटबंदी केदौरान कई कारोबारियों ने उन्हें नोट बदलवाने के लिए 65 लाख रुपये दिए। ये 1000-500 के नोट में थे। उन्होंने अपने परिचितों और एक भाजपा नेता को पैसा दे दिया। उन्होंने वापस नहीं किया। भाजपा नेता का नाम नहीं दिया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें