फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावधान: मशीन में फंस जाए एटीएम, तो भूल से भी न करें ये गलती; आगरा की महिला का इस तरह खाता हो गया खाली

Sat, 29 Aug 2026 08:33 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में एटीएम में डेबिट कार्ड फंसने के बाद केबिन में लिखे फर्जी हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करना महिला को भारी पड़ गया। बैंककर्मी बनकर ठग ने कार्ड ब्लॉक करने का झांसा दिया और करीब 20 मिनट में खाते से 27 हजार रुपये निकाल लिए।
 
विज्ञापन
एटीएम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में एटीएम में डेबिट कार्ड का फंसना और केबिन में चस्पा हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करना एक महिला को भारी पड़ गया। बैंककर्मी बनकर ठग ने उनके खाते से 27,800 रुपये उड़ा लिए।
विज्ञापन


घटना न्यू आगरा थाना क्षेत्र के नगला पदी बाजार की है, जहां कौशलपुर निवासी रूबी 23 अगस्त को एसबीआई एटीएम से नकदी निकालने गई थीं। उन्होंने बताया कि इसी दौरान उनका डेबिट कार्ड मशीन में फंस गया। कार्ड निकालने की कोशिश करने पर एटीएम की केबिन में एक पर्चा लगा मिला, जिस पर मोबाइल नंबर और मशीन खराब होने पर संपर्क करने की बात लिखी थी। संपर्क करने पर शातिर ने खुद को बैंक कर्मचारी बताकर कार्ड ब्लॉक करने का झांसा दिया और महज 20 मिनट के भीतर खाते से नकदी साफ कर दी।

एसीपी हरीपर्वत अमीषा ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपी की तलाश की जा रही है। एसीपी ने अपील की है कि एटीएम मशीनों के केबिन में चस्पा किसी भी अनजान नंबर पर भरोसा न करें और ऐसी स्थिति में सीधे बैंक की आधिकारिक हेल्पलाइन या पुलिस से संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें