आगरा में भाई को राखी बांधने मायके आई महिला ने पूर्व प्रेमी पर कार से पीछा करने और हूटर बजाकर डराने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि आरोपी के पास उसके फोटो-वीडियो हैं और उन्हें वायरल करने की धमकी दी जा रही है।
रक्षाबंधन पर भाई को राखी बांधने मायके आई एक महिला ने अपने पूर्व प्रेमी पर कार से पीछा कर डराने और लगातार हूटर बजाने का गंभीर आरोप लगाया है। इस संबंध में कमला नगर पुलिस ने आरोपी हिमांशु राठौर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस को दी गई जानकारी के अनुसार, पीड़िता की शादी मध्य प्रदेश में हुई है। महिला ने बताया कि शादी से पहले उसका कमला नगर के बसंत विहार निवासी हिमांशु राठौर के साथ रिलेशनशीप था। आरोपी के पास उसके कुछ फोटो और वीडियो भी हैं। पीड़िता का कहना है कि अब दोनों के बीच कोई संबंध नहीं है।
विज्ञापन
घटना 25 अगस्त की है, जब महिला अपने भाई को राखी बांधने मायके आई थी। रात करीब 10:15 बजे वह अपने परिवार के साथ संजय प्लेस जा रही थीं। इसी दौरान हिमांशु ने अपनी कार से कमला नगर स्थित दाऊजी स्वीट्स से उनका पीछा शुरू किया और संजय प्लेस तक लगातार हूटर बजाता रहा। महिला ने कहा है कि यदि भविष्य में उसके साथ कोई घटना होती है तो इसके लिए हिमांशु जिम्मेदार होगा।